HomeHealth & Fitnessलेखपालों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपालों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग

कैसरगंज, बहराइच। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की कैसरगंज उपशाखा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर लेखपालों के विरुद्ध होने वाली ट्रैप कार्रवाई में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और फर्जी अथवा दुर्भावनापूर्ण शिकायतों पर रोक लगाने की मांग की है।

संघ ने कहा कि लेखपाल भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करते हैं और दोषी कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन बिना पर्याप्त जांच के निर्दोष लेखपालों को फर्जी शिकायत या ट्रैप के माध्यम से फंसाया जाना उचित नहीं है। इससे कर्मचारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-22 at 17.33.01

ज्ञापन में अयोध्या के सोहावल प्रकरण की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा भविष्य में ट्रैप कार्रवाई से पूर्व शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, शिकायत की सत्यता और उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच अनिवार्य किए जाने की मांग की गई है। साथ ही विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के लिए स्पष्ट एसओपी जारी करने का भी अनुरोध किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular