श्रावस्ती जिले के गिलौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में प्रसव के दौरान एक नवजात शिशु की मृत्यु हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है और जाँच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर अचरौरा शाहपुर गांव की एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर बीती रात गिलौला CHC लाया गया था। डिलीवरी के बाद नवजात की हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि गिलौला सीएचसी में ही नवजात की मौत हो गई थी, इसके बाद परिजन जच्चा-बच्चा को लेकर जिला अस्पताल भिनगा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया। लापरवाही के चलते नवजात की जान चली गई पीड़ित पति मोनू शर्मा ने आरोप लगाया है कि वे अपनी पत्नी को बेहतर इलाज के लिए बहराइच जिला अस्पताल ले जाना चाहते थे। हालांकि, परिजनों और आशा बहू के कहने पर वे गिलौला CHC गए। मोनू शर्मा का दावा है कि वहां इलाज में लापरवाही बरती गई, आरोप हैं पैसों की भी मांग की गई, इलाज में लापरवाही के चलते नवजात की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
गिलौला CHC में प्रसव के दौरान नवजात की मौत:परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस को दिया शिकायती पत्र
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











