Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दबंगों ने खड़ंजा मार्ग तोड़ा, युवक घायल:खेत में सिंचाई के लिए आवागमन...

दबंगों ने खड़ंजा मार्ग तोड़ा, युवक घायल:खेत में सिंचाई के लिए आवागमन बाधित, पुलिस को शिकायत


बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र के उमरिया ग्राम पंचायत में दबंगों ने खड़ंजा संपर्क मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया है। आरोप है कि यह मार्ग खेत में सिंचाई के लिए तोड़ा गया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। कबड़ियन पुरवा के पूरब दिशा में नहर की पटरी से कबड़ियन गांव तक जाने वाला यह मार्ग अब जर्जर हालत में है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण एक बाइक सवार कल्लू पुत्र नसरूध गिरकर घायल हो गए, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। रमजान, रिजवान, हनीफ और शब्बीर जैसे स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दबंग लोग अपने खेतों की सिंचाई के लिए जानबूझकर मार्ग को तोड़ देते हैं। विरोध करने पर वे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। ग्रामीण अज़ीज़ ने 1076 हेल्पलाइन पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments