#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद की गौर पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, वांछित अभियुक्त अखिलेश यादव (21 वर्ष), पुत्र रामकेश यादव, निवासी माझा मानपुर टोला खलगवा, थाना गौर को 9 अप्रैल की रात करीब 8:20 बजे गौर-बभनान रोड स्थित सोनवालिया मोड़ से हिरासत में लिया गया। अभियुक्त अखिलेश यादव पर मुकदमा संख्या 55/2026 में धारा 137(2), 87, 65(1), 316(2) बीएनएस और 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान, उपनिरीक्षक रेवती रमण यादव, कांस्टेबल चंद्र प्रकाश शुक्ला और कांस्टेबल प्रदुम्न चौबे शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नाबालिग को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार:बस्ती पुलिस ने सोनवालिया मोड़ से वांछित अभियुक्त को पकड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











