HomeHealth & Fitnessराष्ट्रगान के बीच विधानसभा अध्यक्ष के चले जाने पर कांग्रेस ने निकाला...

राष्ट्रगान के बीच विधानसभा अध्यक्ष के चले जाने पर कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च

 
 
रायबरेली।। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के उन्नाव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के बीच कार्यक्रम स्थल से चले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने सीसीटीवी व वीडियो फुटेज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से पैदल मार्च निकालकर ज्ञापन सौंपा।
 
 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष25rbl 8 ने आरोप लगाया कि एसबीएम इंटर कॉलेज, पूरन नगर, उन्नाव के आस्था सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद राष्ट्रगान शुरू हुआ। इसी दौरान महाना राष्ट्रगान के बीच कार्यक्रम स्थल से निकलकर उपस्थित लोगों का अभिवादन करते हुए अपनी गाड़ी में बैठ गए, जबकि राष्ट्रगान जारी था। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए इस प्रकार राष्ट्रगान के बीच चले जाना राष्ट्रगान का अपमान है और इससे आम जनमानस में गलत संदेश गया है।
 
शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने मांग की कि वायरल सीसीटीवी व वीडियो फुटेज की निष्पक्ष जांच कराकर विधानसभा अध्यक्ष के विरुद्ध संविधान में प्रदत्त धाराओं के अनुरूप मुकदमा दर्ज कराया जाए तथा उन्हें अध्यक्ष पद से हटाने की कार्रवाई की जाए।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार वंदे मातरम् और देशभक्ति का ज्ञान बांट रही है, वहीं दूसरी ओर महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर बैठे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रगान के बीच चले जाना बेहद दुखद और राष्ट्र का अपमान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान के दौरान हर नागरिक सावधान की मुद्रा में खड़ा रहता है। यहां तक कि सिनेमा हॉल में भी राष्ट्रगान होने पर दर्शक खड़े होकर सम्मान प्रदर्शित करते हैं। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष का राष्ट्रगान के बीच चले जाना गंभीर मामला है। उन्होंने महाना से अपनी गलती स्वीकार कर देश से तत्काल माफी मांगने की मांग की।
 
इस अवसर पर ब्लॉक सतांव महिला अध्यक्ष मंजू पासवान, सुमित्रा रावत, प्रीता नेथन, हेमलता पासवान, विजयशंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, पद्मधर सिंह, प्रमोद पांडेय, अभय त्रिवेदी, मनोज मिश्रा, आरके सिंह, कल्याण चंद्र श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, अजय सिंह, प्रमोद बाजपेयी, गिरीश बहादुर सिंह, मुन्ना घोसी, हाजी उस्मान, राजकुमार दीक्षित, आशीष द्विवेदी, सर्वोत्तम मिश्रा, गरिमा त्रिवेदी, ज्ञानवती, सरला देवी, प्राची, तारादेवी, रेखा, शीला देवी, बिट्टन, अखिलेश अवस्थी, मो. अशरफ खान, सोनू खान, राशिद अंसारी, विजय लोधी, शादाब खान, सैयद अरशद अली, नितिन कुमार, अमित मिश्रा, सत्येंद्र श्रीवास्तव, जीतू तिवारी, सफ्फू खान, सौरभ अवस्थी, दिनेश त्रिवेदी, मो. शमीम, छोटेलाल पासी, कामता प्रसाद गौड़, ओम प्रकाश पाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular