Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भरथा रोशन गढ़ में क्रिकेट मैच का उद्घाटन:जिला महामंत्री रणवीर सिंह ने...

भरथा रोशन गढ़ में क्रिकेट मैच का उद्घाटन:जिला महामंत्री रणवीर सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ


श्रावस्ती जनपद के ग्राम पंचायत भरथारोशनगढ़ स्थित हकीम पूर्वा क्षेत्र में एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैच का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रणवीर सिंह ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रणवीर सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रणवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सशक्त पार्टी है, जो पूरे देश में सक्रिय है। उन्होंने आगामी चुनावों में पार्टी को हर बूथ पर मजबूत करने का आह्वान किया, जिससे देश को मजबूती मिल सके। इस दौरान स्थानीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, मनीष मिश्रा, दिलशाद पठान सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। रणवीर सिंह के पहुंचने पर खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments