श्रावस्ती जिले के इकौना विकास खंड के जोरडीह गांव में रविवार को एक घटना सामने आई। गांव निवासी आदर्श चौरसिया (पुत्र लल्लन चौरसिया) पर एक संदिग्ध पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। आदर्श उस समय घर के अंदर लगे नल पर पानी भर रहा था। इस हमले में आदर्श के हाथ का अंगूठा पूरी तरह से कट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के साथ उसे एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई। इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। उनका कहना है कि आवारा कुत्ते अब घरों के अंदर घुसकर भी हमला कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में आवारा कुत्तों के साथ-साथ बंदरों का भी आतंक बढ़ रहा है, जिससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।
श्रावस्ती में पागल कुत्ते ने बच्चे का अंगूठा काटा:नल पर पानी भरने के दौरान हुई घटना; प्रशासन से कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












