HomeHealth & Fitnessहिंदी में Claude एआई का जवाब सबसे खास, रिसर्च में चौंकाने वाला...

हिंदी में Claude एआई का जवाब सबसे खास, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

  • बातचीतों में सलाह, फीडबैक और राय से जुड़े सवाल भी शामिल

एंथ्रोपिक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल Claude को लेकर एक दिलचस्प खुलासा हुआ है। रिसर्च में सामने आया है कि एक ही सवाल को अलग-अलग भाषाओं में पूछने पर Claude के जवाबों के अंदाज में बदलाव देखने को मिलता है। यह अंतर केवल भाषा का नहीं, बल्कि जवाब देने के तरीके और भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है।

एंथ्रोपिक ने अपनी स्टडी में Claude के कई मॉडल्स जैसे Sonnet 4.6, Opus 4.6 और Opus 4.7 का विश्लेषण किया। कंपनी ने 20 प्रमुख भाषाओं में हुई 3 लाख से ज्यादा बातचीतों का अध्ययन किया। इन बातचीतों में सलाह, फीडबैक और राय से जुड़े सवाल शामिल थे, जिनके जवाब एक जैसे नहीं हो सकते।

रिसर्च का उद्देश्य यह समझना था कि Claude अलग-अलग भाषाओं में यूजर्स के साथ किस तरह संवाद करता है। अध्ययन में पाया गया कि हिंदी और अरबी भाषा में पूछे गए सवालों के जवाब Claude अधिक सहज और गर्मजोशी भरे अंदाज में देता है।

हिंदी में बातचीत के दौरान Claude का रवैया ज्यादा विनम्र और दोस्ताना नजर आया। इसके जवाबों में कई बार हल्का-फुल्का हास्य भी देखने को मिला। मॉडल यूजर के मूड के अनुसार प्रतिक्रिया देने की कोशिश करता है और कई मौकों पर बिना पूछे ही प्रोत्साहित करने वाला अंदाज अपनाता है।

वहीं, इंग्लिश में रूसी भाषा से जुड़े सवालों के जवाब अपेक्षाकृत अधिक विश्लेषणात्मक और सख्त शैली में पाए गए। यह अध्ययन दिखाता है कि एआई मॉडल का संवाद केवल सवाल के अर्थ पर ही नहीं, बल्कि इस्तेमाल की गई भाषा के आधार पर भी बदल सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments