#बस्ती_न्यूज
समाजवादी पार्टी के बलिया से सांसद सनातन पांडेय ने राम मंदिर चंदा और वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। बस्ती में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे पत्रकारों से बात करते हुए सांसद पांडेय ने दावा किया कि राम मंदिर से जुड़े चंदे में हुई गड़बड़ियों की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है और इस मामले में मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए। सांसद सनातन पांडेय लखनऊ में समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने बस्ती पहुंचे थे। कार्यक्रम से पहले सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में आने से पहले राम मंदिर आंदोलन का नेतृत्व करती रही, लेकिन सत्ता में आने के बाद मंदिर ट्रस्ट और उससे जुड़े मामलों की प्रभावी निगरानी नहीं की गई। पांडेय ने कहा कि राम मंदिर में देशभर के लोगों की आस्था और दान जुड़ा है, ऐसे में यदि चंदे में कथित अनियमितता हुई है तो इसकी जवाबदेही सरकार और शीर्ष नेतृत्व की बनती है। सपा सांसद ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार अयोध्या गए, फिर भी उन्हें यह जानकारी क्यों नहीं हुई कि चंदे का पैसा कहां और कैसे खर्च हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस व्यवस्था की निगरानी सरकार को करनी चाहिए थी, उसी के दौरान कथित गड़बड़ियां हुईं। उन्होंने इस पूरे मामले के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया। सनातन पांडेय ने यह भी दावा किया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लगातार मुद्दा उठाए जाने और सोशल मीडिया पर किए गए सवालों के बाद ही इस मामले में जांच की प्रक्रिया शुरू हुई। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
राम मंदिर चंदा, सपा सांसद ने साधा निशाना:कहा- चोरी के लिए सीएम योगी जिम्मेदार, अखिलेश के दबाव में जांच शुरू हुई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












