#बस्ती_न्यूज
क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत की वार्षिक नियोजन बैठक सोमवार को गोटवा स्थित एक मैरिज हाल में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय संयोजक अजय रजत दीक्षित ने संगठन के कार्यों को गति देने पर जोर दिया। प्रांतीय अध्यक्ष अरुण प्रजापति ने बस्ती जनपद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रभाकर ओझा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सुधीर कुमार पाण्डेय को सह मंत्री मनोनीत किया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से जिम्मेदारियों का निष्ठा के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा जताई। वहीं, पदाधिकारियों ने भी संगठन के कार्यों को पूरी लगन से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में वर्षभर आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों—क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस, हनुमान जयंती, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, राष्ट्रीय खेल दिवस, क्रीड़ा भारती ज्ञान परीक्षा, माता जीजाबाई पुरस्कार और सूर्य नमस्कार—की रूपरेखा तय की गई। संगठन के विस्तार और गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि क्रीड़ा भारती खेल को आनंद और संस्कार के रूप में समाज में स्थापित करने के लिए कार्य कर रही है तथा पारंपरिक भारतीय खेलों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास जारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह ने की, जबकि संयोजन प्रांत क्रीड़ा केंद्र प्रमुख राम सिंह ने किया। इस दौरान प्रांत उपाध्यक्ष अंजू सिंह, प्रांत मंत्री बी.एन. मिश्रा, सह मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रचार प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार पाठक, आईटी प्रमुख अमित त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष चिन्मयानंद मल्ल और महानगर संयोजक मानवेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज में क्रीड़ा भारती बैठक:प्रभाकर बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधीर को सह-मंत्री की जिम्मेदारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











