श्रावस्ती ।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष आशीष कुमार थाना गिलौला के नेतृत्व में थाना गिलौला पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 46/2026 धारा 123, 303(2) बीएनएस से संबंधित घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 सफेद औरा कार सहित अन्य महत्वपूर्ण सामान बरामद किया गया।घटना का संक्षिप्त विवरण वादी सत्यम पटेल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम व पोस्ट बालामऊ थाना कछौना जनपद हरदोई द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना गिलौला पर मु0अ0सं0 46/2026 धारा 123, 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 12.04.2026 को थाना गिलौला पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध सफेद औरा कार में कुछ व्यक्ति मौजूद हैं, जो चोरी/लूट की घटना में संलिप्त हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मोहम्दापुर मोड़ के पास नव निर्मित बाईपास पर घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। वाहन में सवार 03 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से चोरी की कार, 02 एंड्रायड मोबाइल, 02 एटीएम कार्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए।बरामद वाहन की जांच करने पर उक्त कार वादी मुकदमा के नाम पंजीकृत पाई गई। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे सुनियोजित तरीके से किराये पर वाहन बुक करते थे, तत्पश्चात चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देते थे और वाहन को लूटकर नेपाल ले जाकर बेच देते थे। अभियुक्तों द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार की कई घटनाएं करना स्वीकार किया गया है फर्द बरामदगी व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 317(2), 317(4), 61(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी की समस्त कार्यवाही ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से वीडियो रिकॉर्ड कर नियमानुसार संपन्न की गई। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
1. पंकज गोस्वामी उर्फ रवि शंकर पुत्र ज्ञानचन्द गोस्वामी नि0 ग्राम लौकाही थाना हुजुरपुर जनपद बहराइच
2. अजीत कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद गोस्वामी नि0 ग्राम पांचपुर चिङिया दा0 जगतापुर थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा
3. सुनील वर्मा पुत्र रामचन्द्र वर्मा नि0 ग्राम ओदरहना थाना फरधान जनपद लखीमपुर खीरी
बरामदगी का विवरण
1. 01 अदद सफेद कार औरा
2. 02 अदद एण्ड्रायड मोबाइल
3. 02 अदद एटीएम कार्ड
4. 01 अदद वोटर आईडी कार्ड
5. 01 अदद पैन कार्ड
6. 01 अदद ई-श्रम कार्ड
7. 01 अदद आधार कार्ड
8. 01 अदद ड्राइविंग लाइसेंस
9. 01 अदद पेटीएम क्यूआर कोड
10. 01 अदद टूरिस्ट परमिट
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष श्री आशीष कुमार थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती
2. उ0नि0 श्री मंदीप यादव
3. उ0नि0 श्री पंकज कुमार गुप्ता
4. हे0का0 धर्मेन्द्र यादव
5. हे0का0 सुनील कुमार गुप्ता
6. हे0का0 दुर्गेश गौतम
7. का0 राजन कुमार
रिपोर्ट । प्रवीण कुमार मिश्रा
जिला ब्यूरो चीफ एम एनटी न्यूज भारत श्रावस्ती











