Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पोखरभिंडा का युवक वाणिज्यिक कर अधिकारी बना:घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया...

पोखरभिंडा का युवक वाणिज्यिक कर अधिकारी बना:घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत


घुघली ब्लॉक के पोखरभिंडा गांव निवासी अरविंद गुप्त का PCS 2024 में वाणिज्यिक कर अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। सोमवार को उनके घर पहुंचने पर गांव में उनका स्वागत किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अरविंद गुप्त का स्वागत किया। घर पहुंचने पर उनकी माता ऊषा देवी, बुआ संगीता देवी और चाची पूनम देवी ने उनका अभिनंदन किया। उनके पिता शंभु शरण गुप्त भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। अरविंद गुप्त की इस सफलता पर गांव के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील दुबे और डायरेक्टर प्रशांत कुमार गुप्ता सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सुनील दुबे, प्रशांत कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, पवन जायसवाल, सतीश जायसवाल, अभय प्रताप यादव, अखिलेश उर्फ बबलू चौधरी, थाना घुघली के ब्लॉक कमांडर रामाशीष मद्धेशिया तथा डॉ. दिलीप मिश्रा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि अरविंद गुप्त की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments