Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ऐनपुर में डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:प्रभात फेरी निकालकर दिया...

ऐनपुर में डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:प्रभात फेरी निकालकर दिया समानता और शिक्षा का संदेश

#बस्ती_न्यूज

ऐनपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ऐनपुर निवासी पवन कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने डीजे और माइक के साथ प्रभात फेरी निकाली। यह जुलूस ऐनपुर से शुरू होकर बेलसड चौराहे तक पहुंचा, जहां भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। जुलूस में शामिल लोगों ने डॉ. आंबेडकर के समानता, शिक्षा और उनके सराहनीय कार्यों को याद किया। इस दौरान उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्ण कुमार, अनुज कन्नौजिया, पवन कुमार और शहजाद सहित कई अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments