Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बृजमनगंज में डॉ. आंबेडकर जयंती पर निकली रैली:सैकड़ों लोगों ने किया क्षेत्र...

बृजमनगंज में डॉ. आंबेडकर जयंती पर निकली रैली:सैकड़ों लोगों ने किया क्षेत्र का भ्रमण, विधायक चौधरी भी हुए शामिल


महराजगंज के बृजमनगंज क्षेत्र में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बृजमनगंज नगर पंचायत में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली गई। यह रैली लेदवा चौराहा स्थित आंबेडकर पार्क से शुरू हुई और मुख्य सड़क से होते हुए बृजमनगंज स्टेशन चौराहा पहुंची। इसके बाद कोल्हुई रोड तिराहा और भगतपुरवा सहित पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया गया। रैली में शामिल लोगों ने ‘डॉ. भीमराव आंबेडकर अमर रहें’ के नारे लगाए और अबीर-गुलाल उड़ाया। इसमें आसपास के गांवों और नगर पंचायत के सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी भी रैली में पहुंचे और बाबा साहब के जीवन तथा उनके योगदान पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने बृजमनगंज क्षेत्र के फुलमनहां स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित समारोह में शिरकत की। वहीं, समाजसेवी इशू चौरसिया ग्राम सभा मटिहनवा में आयोजित एक सभा में शामिल हुईं। लोगों ने डॉ. आंबेडकर को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच की खाई को पाटने और सभी को समान अधिकार दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। इस अवसर पर कान्हा जाटव, दिलीप चौधरी, मदनगोपाल यादव, इंद्रेश कुमार, राज जाटव, शिवशंकर, प्रदीप जाटव, धवन, शिवा, नीतीश और इंदल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments