HomeHealth & Fitnessविश्व पर्यावरण दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में वृक्षारोपण, स्वच्छता का दिया...

विश्व पर्यावरण दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में वृक्षारोपण, स्वच्छता का दिया संदेश

बिजनौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, बिजनौर में पर्यावरण संरक्षण, वृक्ष संवर्धन एवं स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में तथा पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया। साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूक किया गया।

WhatsApp Image 2026-06-05 at 20.19.16

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण ही भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल को अपनी जिम्मेदारी समझें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा क्षेत्राधिकारी लाइंस अभय कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी चांदपुर देश दीपक सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन देवेंद्र सिंह सिकरवार, उपनिरीक्षक अशोक तोमर, उपनिरीक्षक मुसव्विर अली, उपनिरीक्षक राममेहर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, बल्कि समाज को स्वच्छता और हरित जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। पुलिस विभाग की इस पहल  को उपस्थित लोगों ने सराहा और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments