विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवराजपुर (गजाधरपुर) में भाजपा मंडल गजाधरपुर द्वारा एक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुकुट बिहारी वर्मा ने किया। इसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुकुट बिहारी वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण को हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष चंदन गौर, हृदय राम गुप्ता, महामंत्री घनश्याम वर्मा, अखिलेश वर्मा, दिलीप पांडेय, यशवंत सिंह, सुम्मी देवी, दुखराम मिश्रा और निरंजन उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का पौधरोपण:पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने दिया संरक्षण का संदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












