बहराइच पुलिस ने आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंगा नियंत्रण अभ्यास किया। यह अभ्यास पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस बल की तत्परता, समन्वय क्षमता और कार्यकुशलता का परीक्षण करना था। इसका लक्ष्य दंगा नियंत्रण उपकरणों और आधुनिक रणनीतियों के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना भी था। ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों को एंटी-राइट गन, रबर बुलेट, अश्रु गैस गोले, लाठी, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, कैन शील्ड, हैंड गार्ड और लेग गार्ड जैसे सुरक्षा उपकरणों के उपयोग का वास्तविक समय में अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं। इन टीमों को किसी भी प्रकार की अशांति या आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए सतर्क और तैयार रहने के तरीके सिखाए गए। इस अभ्यास के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार, क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा प्रद्युम्न सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह और क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
बहराइच पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण अभ्यास:आगामी पर्वों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












