Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुधौली में कल होगा विजय तिवारी का शपथ ग्रहण समारोह, जनता व...

रुधौली में कल होगा विजय तिवारी का शपथ ग्रहण समारोह, जनता व कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील

रुधौली, बस्ती। नगर पंचायत रुधौली के नामित सभासद विजय तिवारी कल दोपहर 12 बजे तहसील सभागार, रुधौली में जनता की सेवा की शपथ लेंगे। इस अवसर को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। विजय तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के विश्वास का परिणाम है।


उन्होंने कहा कि जनसेवा उनके लिए केवल दायित्व नहीं, बल्कि संकल्प है। यही संकल्प क्षेत्र के विकास की नई राह प्रशस्त करेगा। विजय तिवारी ने शपथ ग्रहण समारोह में क्षेत्रवासियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि आप सभी का आशीर्वाद, स्नेह और उपस्थिति ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विनम्र आग्रह किया कि सभी लोग समारोह में पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद दें और इस महत्वपूर्ण अवसर को सफल बनाएं।
शपथ ग्रहण समारोह तहसील सभागार, रुधौली में कल दोपहर 12:00 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर समर्थकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विजय तिवारी वर्तमान में उ.प्र. शासन द्वारा नामित सभासद, प्रांतीय परिषद सदस्य, विधानसभा रुधौली, बस्ती से जुड़े सक्रिय जनप्रतिनिधि हैं। इसके साथ ही वह रुधौली मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष भी रह चुके हैं और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments