Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)धरमौली में महिला ने की आत्महत्या:पति-पत्नी के बीच खाना बनाते समय हुआ...

धरमौली में महिला ने की आत्महत्या:पति-पत्नी के बीच खाना बनाते समय हुआ था विवाद, जंगल में मिला शव


चौक थाना क्षेत्र के ग्रामसभा धरमौली टोला डूमरभार में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार सुबह सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। धरमौली के ग्राम प्रधान ने सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना दी कि गांव के सामने स्थित नाथनगर बीट जंगल में एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान धरमौली टोला डूमरभार निवासी फूलमती देवी पत्नी इंद्रजीत के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बुधवार शाम को पति-पत्नी के बीच खाना बनाने सहित अन्य पारिवारिक बातों को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद से नाराज होकर फूलमती देवी घर से निकल गईं। उन्होंने गांव के सामने स्थित जंगल में अपनी साड़ी का फंदा बनाकर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया और साक्ष्य संकलित किए गए। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। मृतका के ससुर की तहरीर पर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments