Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक गंभीर घायल:नगर थाना में तीन...

अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक गंभीर घायल:नगर थाना में तीन माह बाद दर्ज कराया मुकदमा, पैर का अंगूठा कटा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के बगही में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक ट्रक चालक ने करीब तीन माह बाद मुकदमा दर्ज कराया है। अज्ञात वाहन की टक्कर से चालक का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था, जिसके चलते उसका अंगूठा काटना पड़ा। अमेठी जनपद के टोडी शुक्ल, खुन्दनपुर निवासी राहुल कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि 19 जनवरी की रात वह अपने ट्रक पर आलू लादकर मैनपुरी से बस्ती की ओर आ रहा था। रात करीब 1 बजे बगही स्थित फुटहिया पुलिस चौकी के पास एक अज्ञात वाहन ने उसके ट्रक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में राहुल यादव गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। उसके पीछे आ रहे सुल्तानपुर निवासी एक अन्य ट्रक चालक राजू यादव ने अपने मालिक को सूचना दी। इसके बाद घायल राहुल को जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पीड़ित राहुल के अनुसार, वह करीब तीन माह तक लखनऊ में भर्ती रहा। उपचार के दौरान डॉक्टरों को उसके बाएं पैर का अंगूठा काटना पड़ा। गंभीर चोटों के कारण लंबे समय तक बेड रेस्ट और इलाज चलता रहा, जिससे वह समय पर थाने में सूचना नहीं दे पाया। राहुल यादव ने बताया कि वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य है। स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने के बाद उसने 3 जून को थाना नगर में तहरीर दी। उसने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने प्रार्थना पत्र पर अभियोग पंजीकृत करने का आदेश भी दिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments