Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मल्हीपुर की बच्ची लापता:112 पुलिस की तत्परता से सकुशल बरामद

मल्हीपुर की बच्ची लापता:112 पुलिस की तत्परता से सकुशल बरामद


मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची रास्ता भटककर लापता हो गई। 112 पुलिस की तत्परता से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, थाना मल्हीपुर क्षेत्र के झिरझिरवा गांव निवासी शाइस्ता पत्नी असरार बीरगंज नई बस्ती में अपने रिश्तेदार मोल्हे पुत्र सुबराती के घर आई हुई थीं। इसी दौरान उनकी पांच वर्षीय बेटी घर के बाहर खेलते हुए अचानक रास्ता भटक गई और लापता हो गई। बच्ची के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सक्रियता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्रों में गहन तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बच्ची बीरगंज-कथरा मार्ग स्थित गंगापुर पुल के पास सकुशल मिली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments