Homeक्राइम (Crime)वृद्धाश्रम में हुआ चश्मा वितरण, कैंप लगा कर हो रही है नये...

वृद्धाश्रम में हुआ चश्मा वितरण, कैंप लगा कर हो रही है नये…

गोरखपुर। महानगर के बड़गो स्थित वृद्धाश्रम में सीएमओ डॉ राजेश झा और जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने मंगलवार को चश्मे का वितरण किया। सीएमओ ने उपस्थित वृद्धजन को आश्वस्त किया कि आगे भी उनके आंखों की जांच कर चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। सीएमओ ने पिपराइच के सिधावल स्थित प्राथमिक विद्यालय पर लगे स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया। शिविर के जरिये नये टीबी मरीजों की खोज की जा रही है।

वृद्धाश्रम पहुंचे सीएमओ डॉ झा ने कहा कि बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच हमारी प्राथमिकता है। पिछले दिनों शिविर लगा कर बुजुर्गों के आंखों की जांच की गयी। जांच के आधार पर करीब 33 बुजुर्गों के बीच चश्मे का वितरण किया गया। शीघ्र ही एक और शिविर लगा कर बचे हुए लोगों के आंखों की जांच की जाएगी। इससे पहले सीएमओ और जिला समाज कल्याण अधिकारी ने डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि की। आश्रम के वृद्धजन ने भी डॉ आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। वृद्धजन के बीच फल का वितरण भी किया गया।

सीएमओ डॉ झा ने पिपराइच नगर पंचायत के सिधावल में लगे शिविर में एक्स-रे जांच, एमएमयू और शिविर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभार्थियों से फीडबैक भी प्राप्त किया। सीएमओ ने बताया कि आठ अप्रैल से लेकर अब तक 19 शिविर लगा कर 1587 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है। कुल 1171 लाभार्थियों की एक्स-रे जांच की गयी। कुल 319 संभावित टीबी मरीज मिले, जिसमें से 301 की बलगम जांच भी की गयी। डॉ झा ने बताया कि तीस वर्ष से अधिक आयु के सभी लाभार्थियों के ब्लड प्रेशर और शुगर आदि की भी जांच की गयी है। इस कार्य में एम्स गोरखपुर और यूपीटीएसयू का भी विशेष सहयोग मिल रहा है। जिले में चार एआई पोर्टेबल एक्स-रे मशीन और पांच एमएमयू की मदद से कैंप लगाए जा रहे हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments