HomeUncategorizedबस्ती - रुधौली के मिश्रा इलेक्ट्रॉनिक में भीषण आग, 50 लाख तक...

बस्ती – रुधौली के मिश्रा इलेक्ट्रॉनिक में भीषण आग, 50 लाख तक का सामान जलकर राख

बस्ती (रुधौली) से बड़ी खबर:
जनपद बस्ती के नगर पंचायत रुधौली के गांधीनगर वार्ड स्थित मिश्रा मार्केट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मिश्रा इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के पीछे प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है।
प्रत्यक

जानकारी के मुताबिक, दुकान से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे लगभग 40 से 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना देकर इलाके की बिजली सप्लाई बंद करवाई, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका।
वहीं, सूचना मिलते ही पीआरबी 112 और रुधौली पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में सक्रिय भूमिका निभाई।
अग्निशमन विभाग के प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद सिंह राणा ने बताया कि आग बुझाने में स्थानीय लोगों का सहयोग काफी सराहनीय रहा, जिसकी मदद से बड़ी घटना को और गंभीर होने से रोका जा सका।
घटना के कुछ ही देर बाद प्रैक्सिस विद्यापीठ रुधौली के डायरेक्टर सुशांत कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित दुकानदार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए स्थानीय लोगों से यथासंभव मदद करने की अपील की।
स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments