Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भदावल चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार:पुलिस ने 1.57 लाख रुपये नकद बरामद...

भदावल चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार:पुलिस ने 1.57 लाख रुपये नकद बरामद किए

#बस्ती_न्यूज

हरैया, बस्ती। बीते 16 अप्रैल को भदावल कला गांव में हुई चोरी का हरैया पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में गांव के ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 1.57 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी योगेश कुमार सिंह 16 अप्रैल को अपने परिवार के साथ बस्ती शहर स्थित डमरुआ मुहल्ले में नवनिर्मित भवन के गृह प्रवेश के लिए गए थे। घर में ताला लगा था। देर रात करीब 12 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और आलमारी व बक्से भी खुले पड़े थे। घर का सामान बिखरा हुआ था। जांच में पता चला कि घर से जेवरात और नकदी चोरी हो गई थी। घटना के दिन योगेश कुमार सिंह की दो बहनें और मौसी भी घर आई थीं। चोर उनके अटैची का ताला तोड़कर उनके जेवरात भी उठा ले गए थे। दूसरे दिन पीड़ित योगेश कुमार सिंह की तहरीर पर हरैया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि इस चोरी की घटना को गांव निवासी अंकित सिंह पुत्र रामाज्ञा सिंह और अमित शर्मा पुत्र स्वर्गीय दाऊ शर्मा ने मिलकर अंजाम दिया था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के पास से 1.57 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। उन्हें संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि चोरी हुए जेवरात की बरामदगी के लिए पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments