महराजगंज में नवागत भिटौली थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार सायंकाल सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त की। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से की गई। गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने आम नागरिकों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध वाहनों की सघन जांच भी की। इसके अतिरिक्त, सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई, ताकि आवागमन सुचारु बना रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। इस दौरान सिसवा मुंशी चौकी प्रभारी छोटे लाल, उपेन्द्र नाथ शाही, अंकित कुमार, रामप्रवेश, सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
भिटौली पुलिस ने सिसवा मुंशी चौराहे पर की पैदल गश्त:कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से संदिग्ध वाहनों की जांच
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












