HomeHealth & Fitnessबिल के विरोध का खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ेगा: डिप्टी सीएम ब्रजेश...

बिल के विरोध का खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ेगा: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की महिला शक्ति सड़कों पर उतरकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रही है, जबकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की ‘दुरभि संधि’ तथा संकीर्ण मानसिकता के कारण इस महत्वपूर्ण विधेयक को संसद में रोकने का प्रयास किया गया।

पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की आक्रोशित महिलाएं अब चुप रहने वाली नहीं हैं और वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रही हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले चुनावों में इन दलों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 

उन्होंने सपा सरकार के पिछले कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि जब-जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार रही, तब-तब कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हुई और बहन-बेटियों की सुरक्षा प्रभावित हुई। इसी कारण ह्लदेख सपाई, बिटिया घबराईह्व जैसे नारे प्रचलित हुए।
 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments