#बस्ती_न्यूज
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के 1 लाख 57 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई हर्रैया पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने की है। पुलिस के अनुसार, ग्राम भदावल कला निवासी एक व्यक्ति अपने नए मकान के गृह प्रवेश कार्यक्रम के लिए परिवार सहित बस्ती शहर गए थे। इसी दौरान 16 अप्रैल को उनके भदावल स्थित घर में चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर हर्रैया थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान, पुलिस टीम ने तकनीकी और स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान भदावल कला निवासी अंकित सिंह (26) पुत्र रामाज्ञा सिंह और अमित शर्मा (20) पुत्र स्व. दाऊ शर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने 16 अप्रैल की चोरी के साथ-साथ 17 मार्च को हर्रैया कस्बे में एक अन्य बंद मकान में हुई चोरी की घटना को भी स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 1 लाख 57 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ पहले से भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है। इस पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती पुलिस ने दो शातिर चोर पकड़े:चोरी के 1.57 लाख रुपये बरामद, गृह प्रवेश वाले घर में हुई थी वारदात
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












