#बस्ती_न्यूज
अकला गांव निवासी सफाईकर्मी विनय वर्मा (40) का शव सोमवार सुबह बिठलापुर की सूखी नहर में बोरे के अंदर मिला। यह स्थान उनके घर से करीब एक किलोमीटर दूर है। मृतक की पहचान विनय वर्मा पुत्र रामफेर वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि विनय की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को नहर में लाकर फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ‘हैमर्ड बॉडी’ और ‘एंटी-मॉर्टम इंजरी’ को मौत का कारण बताया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि उन पर किसी भारी हथियार, संभवतः हथौड़े से कई बार वार किया गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए कई एंगल से छानबीन कर रही है। अकला गांव के आधा दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है। वहीं, मृतक के चार करीबी युवकों को हिरासत में लेकर उनसे भी गहन पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार ने बताया कि संदिग्धों से लगातार पूछताछ जारी है। उन्होंने आशंका जताई कि हत्यारा आसपास के किसी गांव का हो सकता है और मृतक को पहले से जानता रहा होगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अकला में सफाईकर्मी की हत्या मामला:सूखी नहर में बोरे में बंद शव मिला था, हथौड़े से वार की आशंका
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












