#बस्ती_न्यूज
बस्ती में एंटी करप्शन टीम ने क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा कार्यालय के एक कनिष्ठ सहायक को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 15 अप्रैल को विक्रमजोत कस्बे के पास एक ढाबे पर की गई। गिरफ्तार हुए कनिष्ठ सहायक की पहचान सुनील कुमार पाण्डेय के रूप में हुई है, जो शिकायतकर्ता दिनेश प्रताप नारायण मिश्र से उनकी पेंशन बनाने के नाम पर रिश्वत ले रहे था। दिनेश प्रताप नारायण मिश्र परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सरौना गांव के निवासी हैं। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बस्ती मंडल की टीम ने दो स्वतंत्र लोकसेवक गवाहों की मौजूदगी में सुनील कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार किया। आरोपी सुनील कुमार पाण्डेय पुत्र कल्पनाथ पाण्डेय निवासी ग्राम मरवटिया पाण्डेय थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती का रहने वाला है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना छावनी, जनपद बस्ती में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है। छावनी थानाध्यक्ष चंदन ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम प्रभारी बस्ती द्वारा विधिक कार्यवाही कराया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया कनिष्ठ सहायक:बस्ती में पेंशन बनाने के नाम पर ले रहा था घूस, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












