लखनऊ। ई-रिक्शा एण्ड ई-ऑटो चालक संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। सोमवार को हुसैनाबाद कार्यालय निकट घंटा घर चौक में अध्यक्षता आसिफ रहमान द्वारा कि गयी। जिसमें लल्लू सोनकर (संयुक्त मंत्री) द्वारा यह प्रस्ताव रखा कि “अध्यक्ष मुन्ना लाल यादव” द्वारा लगभग तीन वर्ष से संयुक्त मोर्चा के हित में किसी भी प्रकार का संतोषजनक कार्य नहीं किया गया और न ही नगर-निगम द्वारा ई-रिक्शा एण्ड ई-ऑटो को सवारी उतारने बैठने व रिक्शा व ऑटो खड़ा करने का कोई भी स्थान नहीं अभी तक कोई भी स्थान दिला सके। इन्हीं कारण वश “अध्यक्ष मुन्ना लाल यादव” के स्थान पर रवीन्द्र कुमार निषाद को अध्यक्ष नियुक्ति किया गया। जिस पर लखनऊ शहर की सभी ई-रिक्शा एण्ड ई-ऑटो यूनियन ने सर्वसम्मति से समर्थन किया और रवीन्द्र कुमार को संयुक्त मोर्चे का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और मारिफ अली खान को पुनः महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया। अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।
ई-रिक्शा एण्ड ई-ऑटो यूनियन के अध्यक्ष बने रवीन्द्र निषाद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












