श्रावस्ती। जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति और भारी बारिश के दृष्टिगत आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आज जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की उपस्थिति और प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ कंट्रोल रूम में लगे कर्मी 24 घंटे पूरी सक्रियता से काम करें। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कंट्रोल रूम में आने वाली प्रत्येक कॉल और शिकायत का विवरण तुरंत रजिस्टर में दर्ज किया जाए और संबंधित तहसील या विभाग को तत्काल सूचित कर कम से कम समय में सहायता पहुंचाई जाए। राप्ती नदी के जलस्तर,
तटबंधों की स्थिति और संवेदनशील इलाकों की रिपोर्ट लगातार कंट्रोल रूम को अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ललित कुमार, आपदा विशेषज्ञ अरूण कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












