बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को बहराइच दौरे के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कहा कि प्रकरण में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। शाम करीब पांच बजे नगर के माधवरेती स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे पंकज चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों एवं चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर विपक्ष के आरोपों का भी जवाब दिया। ‘छोटा हो या बड़ा, सभी पर होगी कार्रवाई’ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मामले में शामिल चाहे कोई भी व्यक्ति हो, छोटा हो या बड़ा, सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण को लेकर ट्रस्ट स्तर पर भी कुछ आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। श्रावस्ती के बाद पहुंचे बहराइच, आज लखीमपुर का दौरा पंकज चौधरी ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को श्रावस्ती और बहराइच का दौरा कर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उनका अगला कार्यक्रम लखीमपुर में निर्धारित है। बैठक में जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे, विधान परिषद सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी, संजय जायसवाल, मनोज धनकुट, अभिलाषा वर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के सभी दोषियों पर होगी कार्रवाई:बहराइच में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












