श्रावस्ती ।अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर/अध्यक्ष जोनल खेल कूद समिति गोरखपुर जोन द्वारा जनपद द्वारा आयोजित 43वीं अन्तर्जनपदीय बैडमिंटन क्लस्टर गोरखपुर जोन(बैडमिंटन व टेबल टेनिस) महिला/पुरुष प्रतियोगिता वर्ष-2026 में कलस्टर प्रतियोगिता का आयोजन जनपद बहराइच में दिनांक 05.07.2026 से 07.07.2026 तक आयोजित की गयी थी। जिसमें जनपद श्रावस्ती पुलिस की महिला पुलिस टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जनपद श्रावस्ती के 06 खिलाड़ियों द्वारा उ0नि0 विरांगना मिश्रा(40+ में प्रथम,50+में द्वितीय स्थान), म0आ0 एकता पांडेय (महिला टीम चैंपियनशिप में प्रथम व महिला ओपेन डबल्स में प्रथम स्थान), म0आ0 शालू मिश्रा(महिला ओपेन सिंगल्स में प्रथम,महिला ओपेन डबल्स में प्रथम, महिला टीम चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान), मु0आ0 बेदानंद मिश्रा, आ0 सत्यम कुमार मिश्रा, आ0 सूरज बली इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया
अंतरजनपदीय प्रतियोगिता में श्रावस्ती पुलिस के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्रावस्ती पुलिस का मान बढ़ाया जिसके उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सभी खिलाड़ियों को स्वयं शील्ड प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मान समारोह के दौरान बताया गया कि जनपद श्रावस्ती से कुल 06 खिलाड़ियों ने जनपद बहराइच में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उन्होने कहा कि आप सभी के द्वारा मेहनत व लगन से उच्च कोटि का प्रदर्शन किया गया। जिससे जनपदीय पुलिस को आप सभी पर गर्व है, आगे भी और अधिक बेहतर प्रदर्शन करनें हेतु प्रेरित किया गया। विजेता टीम को बधाई देते हुए उन्होंने अन्य प्रतिभागियों को भी अपनी खेल क्षमताओं को और निखारने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित सभी खिलाड़ी व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
43वीं अन्तर्जनपदीय बैडमिंटन क्लस्टर गोरखपुर जोन(बैडमिंटन व टेबल टेनिस) महिला/पुरुष प्रतियोगिता वर्ष-2026 में जनपद श्रावस्ती का शानदार प्रदर्शन, महिला टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, विजेता पुलिस खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने शील्ड प्रदान कर किया सम्मानित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












