Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कुदरहा के लालगंज बाजार में बाइक सवार घायल:तेज रफ्तार वाहन से बचने...

कुदरहा के लालगंज बाजार में बाइक सवार घायल:तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में हादसा

#बस्ती_न्यूज

लालगंज बाजार में सोमवार शाम एक बाइक सवार व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गया। यह घटना तेज रफ्तार वाहनों से बचने के प्रयास में हुई। लालगंज थाना क्षेत्र निवासी पंकज पुत्र सियाराम अपनी अपाची बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर UP51BY1886) से जा रहे थे। शाम करीब 6 बजे लालगंज बाजार में सब्जी लेने जा रहे थे, जहाँ एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में उन्होंने अपनी बाइक का इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे वे सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल पंकज को एक निजी मेडिकल स्टोर पर प्राथमिक उपचार और दवा-पट्टी करवाई। घायल के परिवार को सूचना मिलते ही वे भी मौके पर पहुंच गए। परिवार ने पुलिस से कहा कि वे पंकज को घर ले जाना चाहते हैं और एम्बुलेंस की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद, पुलिस ने एक वीडियो बनाकर घायल पंकज को उनके परिवार को सौंप दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments