श्रावस्ती।। जिला प्रोबेशन अधिकारी मो0 मुमताज के निर्देशानुसार हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन, महिला कल्याण विभाग द्वारा ’’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना, कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनाना तथा बेटियों के सम्मान एवं उनके अधिकारों के प्रति जनजागरूकता उत्पन्न करना था। इस अवसर पर अस्पताल में जन्मी नवजात बालिकाओं एवं उनके परिवारजनों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सत्या द्वारा नवजात बालिकाओं को बेबी किट, वस्त्र एवं मिष्ठान वितरित किए गए तथा परिवारजनों के साथ कन्या जन्म की खुशियां साझा की गईं। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार, समाज एवं राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके संरक्षण, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान सरिता मिश्रा, जिला मिशन समन्वयक द्वारा महिला कल्याण विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के संबंध में पात्र लाभार्थियों को जागरूक करते हुए आवेदन प्रक्रिया एवं पात्रता की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना से जोड़ने हेतु प्रेरित किया।इसके अतिरिक्त कुसुम श्रीवास्तव, जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन से सरिता मिश्रा एवं कुसुम श्रीवास्तव तथा स्वास्थ्य विभाग से हरीश चंद (बीपीएम), आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












