#बस्ती_न्यूज
बस्ती के महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक अस्पताल कैली में चोरी का प्रयास सामने आया है। बुधवार सुबह पुरानी ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन थिएटर (ओटी) से कॉपर की ऑक्सीजन पाइपलाइन काटकर चोरी की जा रही थी। इस दौरान दो युवकों को संदिग्ध गतिविधियों के चलते दुकानदारों ने पकड़ा। दुकानदारों ने कैली चौराहे पर युवकों को रोककर पूछताछ की, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, जिसमें एक आरोपी भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे को पकड़कर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान ग्राम जामडीह निवासी मुन्ना गौड़ पुत्र झिन्नू गौड़ के रूप में हुई है। उसका साथी विकास पाण्डेय मौके से फरार हो गया। सुरक्षाकर्मियों ने मुन्ना गौड़ को सोनूपार पुलिस चौकी को सौंप दिया। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और यह भी जांच कर रही है कि इस चोरी की वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल तो नहीं है। मुन्ना गौड़ ने पूछताछ में बताया कि काले अस्पताल या उसके आसपास हुई चोरियों का सारा सामान महसो के एक कबाड़ व्यापारी को बेचा जाता था। इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सरकारी अस्पताल में जीवनरक्षक ऑक्सीजन व्यवस्था से जुड़े कॉपर पाइपों की चोरी का प्रयास सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में कैली अस्पताल से कॉपर ऑक्सीजन पाइपलाइन चोरी:एक चोर पकड़ाया, दूसरा फरार; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












