Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चोरी की 3 बाइक संग 2 नेपाली युवक गिरफ्तार:अलग-अलग जगह से चुराई...

चोरी की 3 बाइक संग 2 नेपाली युवक गिरफ्तार:अलग-अलग जगह से चुराई थीं गाड़ियां, नौतनवा पुलिस ने कोर्ट में किया पेश


नौतनवा पुलिस ने गुरूवार को चोरी की तीन बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बनैलिया मंदिर हरदी डाली मार्ग स्थित डंडा नदी पुल के पास दोपहर करीब 3:15 बजे घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवनारायण नाउ (20) निवासी सिद्धार्थ नगर पालिका वार्ड नं. 10 देगहरी, थाना भैरहवा, जिला रुपनदेही (नेपाल) और रामरतन लोनिया (24) निवासी गैडहवा वार्ड नं. 02, थाना पोहवा, जिला रुपनदेही (नेपाल) के रूप में हुई है। तीन बाइक बरामद, सभी पर नंबर प्लेट नहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन चोरी की बाइकें बरामद की हैं। इनमें दो सुपर स्प्लेंडर और एक स्प्लेंडर प्लस बाइक शामिल है। सभी बाइकों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिससे पहचान छिपाने की कोशिश की जा रही थी। अलग-अलग क्षेत्रों से की थीं चोरी पुलिस के साथ हुई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक बाइक नौतनवा थाना क्षेत्र के मैक्स सिटी अस्पताल के पास से चोरी की गई थी। इस मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज है। दूसरी बाइक फरेन्दा और तीसरी बाइक कोल्हुई थाना क्षेत्र से करीब एक महीने पहले चोरी की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments