#बस्ती_न्यूज
गुरुवार देर शाम बस्ती-कांटे मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। यह घटना मुंडेरवा थाना क्षेत्र के सिसवा माफी गांव के पास हुई। टक्कर के बाद स्कूटी सवार सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने घायल व्यक्ति को सड़क के किनारे सुरक्षित स्थान पर रखा। उसके पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की सूचना दी गई। घायल की पहचान मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कबरा गांव निवासी अशोक उर्फ गब्बर पुत्र रंगीलाल के रूप में हुई। सूचना मिलने पर राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल अशोक को तत्काल जिला अस्पताल बस्ती भेजवाया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार घायल:राहगीरों ने मोबाइल से दी परिजनों को सूचना, अस्पताल भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












