लखनऊ। यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस में “क्राइम सीन मैनेजमेन्ट” कोर्स पूर्ण होने के बाद समापन कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीजी टेक्निकल नवीन अरोरा थे। इस कोर्स में प्रदेश के विभिन्न कमिश्नरेट एवं जिलों से आरक्षी से लेकर निरीक्षक रैंक के कुल 105 पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। 42 दिवस तक चले इस कोर्स क्राइम सीन मैनेजमेंट की बारीकियों सहित साइबर एवं फोरेंसिक विषयों का भी गहन अध्ययन कराया।
मुख्य अतिथि नवीन अरोरा ने कहा कि कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी ट्रेनी अपनी यूनिट्स में जाकर अन्य कर्मियों को भी प्रशिक्षित करेंगें। इससे क्राइम सीन मैनेजमेंट विषय पर अन्य का भी ज्ञानवर्धन और कार्य क्षमता बढ़ सके।
नवीन अरोरा ने यह भी कहा कि ये सच है कि घटनास्थल पर अपराधी कहीं न कहीं साक्ष्य जरुर छोड़ता है,तो हम साक्ष्य को उठाने में कहाँ चूकते हैं? साक्ष्य को उठाने में कहाँ गलतियां करते हैं ? जिसके कारण अपराध को सुलझाने में कठिनाई आती है।












