लखनऊ। आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को प्रशासनिक सेवा में मौका देने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा निःषुल्क कोचिंग चलायी जाती है । इसके लिए प्रतियोगी युवा 18 मई से आवेदन कर सकते ह, जिसकी परीक्षा पांच जुलाई को होगीै।
समाज कल्याण विभाग द्वारा 2026-27 के लिए प्रदेश में संचालित 8 आवासीय निःशुल्क सिविल सेवा परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बाबात समाज कल्याण निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन 18 मई से 18 जून तक विभागीय वेबसाइट पर किए जा सकेंगे। प्रवेश पत्र 25 जून से डाउनलोड होंगे, जबकि सम्मलित प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को होगी। परीक्षा परिणाम 28 जुलाई तक घोषित किए जायेंगे और नया शैक्षणिक सत्र एक अगस्त से शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस कोचिंग के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये होनी चाहिए । सफल अभ्यर्थियों को निरूशुल्क आवासीय सुविधा, भोजन, पुस्तकालय, ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लासेज, टेस्ट सीरीज और मुख्य परीक्षा के साथ ही इंटरव्यू के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाते हैं।












