HomeHealth & Fitnessजिलाधिकारी की अध्यक्षता में उपस्थित कार्मिकों को फार्मर रजिस्ट्री बनाने का प्रशिक्षण...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उपस्थित कार्मिकों को फार्मर रजिस्ट्री बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया

 फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी  की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वि०/रा० अरविन्द मोहन मिश्र, उप कृषि निदेशक, श्री अजय पालीवाल, सहायक निबन्धक सहकारी समितियां, श्रीमती रोली सिंह, वरिष्ठ विपणन अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी को-ऑपरेटिव, पी०सी०एफ० संस्था के क्रय केन्द्र प्रभारी, विपणन निरीक्षक एवं विपणन सहायक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में गेहूँ की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद हेतु जनपद में विभिन्न क्रय केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं, जिन पर केवल फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराने वाले कृषक ही अपना गेहूँ विक्रय कर सकेंगे। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि समितियों से जुड़े सभी कृषकों की शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर उपस्थित कार्मिकों को फार्मर रजिस्ट्री बनाने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। सभी के मोबाइल में फार्मर सहायक एप इंस्टॉल कराया गया तथा मौके पर ही फार्मर रजिस्ट्री बनाकर प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। यह भी अवगत कराया गया कि किसान स्वयं, जनसेवा केन्द्र अथवा फार्मर सहायक एप के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। इसके लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर, आधार संख्या एवं खतौनी की आवश्यकता होती है।

जिलाधिकारी  द्वारा निर्देशित किया गया कि यदि किसी गेहूँ क्रय केन्द्र पर ऐसा कृषक आता है जिसकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनी है, तो तत्काल उसकी रजिस्ट्री कराते हुए ही गेहूँ की खरीद सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments