Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अवैध खनन रोका, महिला और बेटियों से मारपीट:बस्ती में तीन नामजद आरोपियों...

अवैध खनन रोका, महिला और बेटियों से मारपीट:बस्ती में तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज, जांच शुरू

#बस्ती_न्यूज

नगर बाजार थाना क्षेत्र के फुलवरिया निषाद गांव में अवैध मिट्टी खनन का विरोध करने पर एक महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता नैना देवी, पत्नी विजय निषाद, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 जुलाई 2026 को उन्हें सूचना मिली कि कठार जंगल स्थित उनके खेत में बिना सहमति के जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलने पर नैना देवी अपनी बेटियों सपना और सरोज के साथ खेत पर पहुंचीं और खनन रोकने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान अमित यादव, अजय यादव और दीपू सोनकर वहां आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर जूता, चप्पल, डंडे और धारदार कड़े से नैना देवी और उनकी दोनों बेटियों पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गईं। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों के पहुंचने पर बीच-बचाव हुआ। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments