Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पुलिस ने हैक खाते से निकाले 8201 रुपए वापस कराए:बस्ती में साइबर...

पुलिस ने हैक खाते से निकाले 8201 रुपए वापस कराए:बस्ती में साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए व्यक्ति को मिली राहत

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के सोनहा थाना साइबर सेल ने एक व्यक्ति के हैक हुए खाते से ₹8201 वापस दिलाए हैं। यह राशि एक साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से अज्ञात खाते में स्थानांतरित हो गई थी। सुदीप पुत्र परशुराम, निवासी बनरही जंगल, थाना सोनहा, बस्ती, के रिश्तेदार की फेसबुक आईडी हैक कर ली गई थी। इसके बाद उनके खाते से ₹8201 किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। सुदीप ने इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। दिनांक 17-04-2026 को पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के नेतृत्व में सोनहा थानाध्यक्ष महेश सिंह और साइबर सेल कर्मी कांस्टेबल शेषनाथ यादव व कांस्टेबल राजेन्सी वर्मा की टीम ने त्वरित विधिक कार्रवाई की। टीम ने सफलतापूर्वक पैसे को लीन कराकर शिकायतकर्ता सुदीप के खाते में ₹8201 वापस करा दिए। इस कार्रवाई के लिए सुदीप ने सोनहा थाना और बस्ती पुलिस को धन्यवाद दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments