महराजगंज में शनिवार दोपहर करीब 2.45 बजे अनियंत्रित जनरेटर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला समेत दो की मौत हो गई। स्थानीय लोगों को घायल महिला और युवक को स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना निचलौल-सिसवा मार्ग पर लालपुरा टोला, अमहवा गांव के पास हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि, अभी तक दोनों मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें… जनरेटर अनियंत्रित होने से हादसा हुआ दरअसल, अमहवा गांव के पास टोचन के जरिए एक टेंट हाउस का जनरेटर ले जाया जा रहा था, जो अचानक अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक दो सवार उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
अनियंत्रित जनरेटर से बाइक टकराई, महिला समेत दो की मौत:निचलौल के अमहवा के पास हादसा, पुलिस शिनाख्त में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












