घुघली विकासखंड के पोखरभिंडा स्थित दिनेश ऑटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप पर ईंधन का गंभीर संकट पैदा हो गया है। शनिवार सुबह पेट्रोल पूरी तरह समाप्त हो गया, जबकि डीजल गुरुवार शाम से ही खत्म है। इससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंप संचालक दिनेश पटेल ने बताया कि समय पर ऑर्डर देने और भुगतान करने के बावजूद डिपो से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में देरी हो रही है। इसी कारण यह संकट उत्पन्न हुआ है। ईंधन न मिलने के कारण लोगों को दूसरे पेट्रोल पंपों की ओर जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और अतिरिक्त खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ईंधन की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है ताकि उनकी परेशानी कम हो सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पोखरभिंडा पेट्रोल पंप पर ईंधन खत्म:महराजगंज में आपूर्ति बाधित होने से वाहन चालक परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












