Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिन्दुरिया में पीड़ित परिवार से मिले राष्ट्रीय बजरंगदल के पदाधिकारी:न्याय दिलाने का...

सिन्दुरिया में पीड़ित परिवार से मिले राष्ट्रीय बजरंगदल के पदाधिकारी:न्याय दिलाने का आश्वासन दिया


सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर एकडंगा में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। शनिवार शाम हुई इस मुलाकात में पदाधिकारियों ने परिवार का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। संगठन के जिला अध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिजनों से मिला। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विशाल पुष्कर ने कहा कि समाज की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान राष्ट्रीय बजरंग दल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने दोहराया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है। मुलाकात के दौरान संगठन के जिला महामंत्री सुरेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सतदेव, जिला मंत्री अभिनाश, अखिल पांडेय, फुलबदन, शिवम तिवारी और नागेश्वर पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग देने और न्याय की लड़ाई में साथ रहने का संकल्प व्यक्त किया। संगठन की ओर से इस अवसर पर “बेटी का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान” और “अन्याय के विरुद्ध संघर्ष हमारा संकल्प” जैसे संदेश भी दिए गए।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments