कोल्हुई पुलिस ने शनिवार को एक गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। बालक सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र का निवासी है, जो अपने घर से भटक गया था। पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक बालक अपने घर से भटक गया है। सूचना मिलते ही थाना कोल्हुई पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बालक की तलाश शुरू कर दी। अथक प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने बालक को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बालक ने अपना नाम अरुण, पिता ईश्वर, निवासी ग्राम ककरहिया, थाना खेसरहा, जनपद सिद्धार्थनगर बताया। उसकी उम्र लगभग 6 वर्ष है। इसके बाद पुलिस टीम ने उसके परिजनों से संपर्क किया। सत्यापन के बाद बालक को उसके नाना रामदयाल, निवासी सिकरीगंज, जनपद महाराजगंज के सुपुर्द कर दिया गया। बालक को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हरीश कुमार मौर्य, महिला आरक्षी आकांक्षा मिश्रा और महिला आरक्षी मुनीता यादव शामिल थीं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गुमशुदा बालक सकुशल बरामद:कोल्हुई पुलिस ने परिजनों को सौंपा, सिद्धार्थनगर का निवासी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












