बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने 12 वर्षीय किशोरी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना देर रात घर के बरामदे में हुई, जिसमें किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशनपुर मीठा गांव निवासी रजिया (12) देर रात अपने घर के बरामदे में सो रही थी। तभी इलाके के एक युवक ने उस पर हमला कर दिया। घायल किशोरी ने परिजनों को बताया कि युवक ने उससे पानी मांगा था और मना करने पर उसने पेट पर चाकू से वार कर दिया। किशोरी की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। परिजनों ने तत्काल मटेरा थाने में घटना की जानकारी दी और किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी मटेरा हरिकेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर इलाके के रहने वाले सोनू नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पानी देने से मना करने पर लड़की को मारा चाकू:गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, मुकदमा दर्जकर आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












