HomeHealth & Fitnessराजगढ़ः अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में...

राजगढ़ः अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। घटना भगवा चौराहा क्षेत्र की है, जहां आईटीआई का छात्र विकास पुत्र रामरतन साहू अपने कमरे में मृत अवस्था में पाया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को अस्पताल के शवगृह में भिजवाया गया। पुलिस के अनुसार, घटना के समय युवक घर में अकेला था जबकि उसके परिजन एक विवाह समारोह में शामिल होने गांव गए हुए थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक सेना के अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई।

थाना प्रभारी वीरेन्द्र धाकड़ ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस परिवारजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट होना संभव है। पुलिस का कहना है कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है ताकि तथ्य सामने आ सकें

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments