HomeHealth & Fitnessपुलिस ने शहरकोला चंवर से महिला का शव बरामद, प्रेम प्रसंग में...

पुलिस ने शहरकोला चंवर से महिला का शव बरामद, प्रेम प्रसंग में हत्या का खुलासा

सीवान। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला चंवर से शुक्रवार की शाम एक युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। छपरा नगर थाना पुलिस ने बसंतपुर व भगवानपुर पुलिस के सहयोग से शव को बरामद किया। मृतका की पहचान रिवीलगंज थाना क्षेत्र के नयका बड़का बैजुटोली निवासी प्रवीण साह की 23 वर्षीय पुत्री आराध्या कुमारी के रूप में हुई है।

मामले में सामने आ रही जानकारी बेहद चौंकाने वाली है। प्रेम विवाह के बाद ही आराध्या की जिंदगी मौत के अंधेरे में धकेल दी गई। पीड़ित पिता प्रवीण साह के बयान पर छपरा नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सहसा गांव निवासी दीपक कुमार साह से शादी की थी।

आरोप है कि 12 अप्रैल की रात दीपक अपनी पत्नी को बाइक से लेकर निकला और इसके बाद आराध्या का मोबाइल हमेशा के लिए बंद हो गया। परिवार ने हर संभव तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच, मामले ने तब और गंभीर मोड़ ले लिया जब 21 अप्रैल को आरोपी दीपक ने पचरुखी की एक अन्य युवती से दूसरी शादी कर ली।

पुलिस की सख्ती के आगे आखिरकार आरोपी टूट गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने पत्नी की हत्या कर शव को शहरकोला चंवर में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव बरामद कर लिया।

घटना ने एक बार फिर रिश्तों के नाम पर हो रहे अपराधों की भयावह सच्चाई उजागर कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। आरोपी से आगे की पूछताछ में और भी चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments